फ्लड फाइटिंग कार्य का विधायक ने लिया जायजा

नयागांव रिंग बांध को पिछले दिनों गंगा की बाढ़ ने काफी क्षतिग्रस्त किया है

परबत्ता. विधायक डॉ संजीव कुमार ने शुक्रवार को नयागांव रिंग बांध पर चल रहें फ्लड फाइटिंग कार्य का जायजा लिया. इस दौरान विधायक ने बताया कि नयागांव रिंग बांध को पिछले दिनों गंगा की बाढ़ ने काफी क्षतिग्रस्त किया है. उसी दिन से फ्लड फाइटिंग का कार्य शुरू किया गया. सैकड़ों मजदूर के द्वारा जल संसाधन विभाग बाढ़ नियंत्रण के मुख्य अभियंता , खगड़िया के कार्यपालक अभियंता के देखरेख में युद्ध स्तर से कार्य जारी है. मौके पर कार्यपालक अभियंता राजीव भगत व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >