विधायक ने उमवि ठुट्ठी मोहनपुर के भवन निर्माण का किया शिलान्यास

विधायक ने उमवि ठुट्ठी मोहनपुर के भवन निर्माण का किया शिलान्यास

चौथम. प्रखंड के ठुट्ठी मोहनपुर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल के किया. मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, संवेदक एसके रंजन मौजूद थे. विधायक ने संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण कार्य बारिश पूर्व करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा की कार्य में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं उपस्थित पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने कहा कि स्कूल भवन का निर्माण मध्य विद्यालय के बगल में लगभग चार बीघा जमीन में कराया जायेगा. प्लस टू विद्यालय के निर्माण होने से जहां दियारा क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा गांव में मिल सकेगी. हमारा प्रयास रहेगा की यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नया कृतिमान स्थापित करे और यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकले छात्र देश व समाज का नाम रौशन करें. उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए जनप्रतिनिधि शिक्षकों और ग्रामीणों का आभार जताया जिनके सहयोग से भवन निर्माण कार्य शुरू हो सका. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह, सरपंच प्रतिनिधि विजय शाह, पंचायत समिति सदस्य श्यामसुंदर राम, बीनो सदा, शिक्षक दिनेश कुमार, रामजतन पासवान, राजकुमार शाह, प्रकाश मिस्त्री, इंदल यादव, रविंदर यादव, बिट्टू पंडित, अब्बास उद्दीन, मिस्टर आलम, सियाराम ठाकुर, कमल किशोर सिंह, हीरा सादा, प्रसाद सदा, फुरकान आलम, कर्मवीर ठाकुर, उदय शाह, शौकत अली, सकराम साह, अर्जुन महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >