सेल्फी लेने के दौरान दंपती से बदमाशों ने छीना मोबाइल

सेल्फी लेने के दौरान दंपती से बदमाशों ने छीना मोबाइल

प्रतिनिधि, परबत्ता

प्रखंड कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों पर बदमाशों की टेढ़ी नजर है. रविवार की शाम बाइक सवार दंपती प्रखंड कार्यालय परिसर में घूम रहे थे. इस दौरान सेल्फी ले रहे थे. इसी बीच बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर मोबाइल छीन लिया. यह मामला प्रखंंड कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. बीडीओ आवास, नगर पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. सीपीआइ के अंचल मंत्री कैलाश पासवान ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा में घटना की सत्यता नजर आ रही है. इधर बीडीओ अखिलेश कुमार, परबत्ता पुलिस, चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत साह पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >