टोटो की ठोकर से अधेड़ की मौत

टोटो की ठोकर से अधेड़ की मौत

गोगरी. अनुमंडल के महेशखूंट थाना क्षेत्र के छोटी भदलय पतला ढाला के पास टोटो की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बोरना शाह मुहल्ला निवासी मोहम्मद अफरोज शाह (40 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना गुरुवार की देर संध्या की बतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अफरोज अपने गांव बोरना आ रहे थे. रास्ते में तेज गति से आ रहे टोटो चालक ने नियंत्रण खोते हुए जोरदार ठोकर मार दिया. टोटो की जोरदार टक्कर से अधेर व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं टोटो को जब्त कर लिया गया है. जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. अचानक घटना होने से बोना गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >