बखरी में साइकिल सवार अधेड़ को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत

चालक ट्रक लेकर भागने लगा. जिसे स्थानीय लोगों ने खदेड़कर कामास्थान से आगे पुल के निकट पकड़ लिया

खगड़िया. जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बखरी में साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. जिसके कारण अधेड़ की मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. बताया जाता है कि बखरी ब्लॉक चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया. जिससे कारण घटना स्थल पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान जयलख सीमान मोहल्ला निवासी चितवन दास का 60 वर्षीय पुत्र रामबदन दास के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामबदन घर से बाजार जा रहे थे. तभी पीछे से आ रही ट्रक ने रौंद दिया. हालांकि चालक ट्रक लेकर भागने लगा. जिसे स्थानीय लोगों ने खदेड़कर कामास्थान से आगे पुल के निकट पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >