नगर विकास मंत्री से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत

नगर विकास मंत्री से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत

खगड़िया. नगर निगम / नगर परिषद / नगर पंचायत के सभापति के अधिकारों में की गयी कटौती को पुन: बहाल करने की मांग को लेकर पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर बिहार सरकार को नगर विकास एवं शहरी आवास मंत्री नितिन नवीन से मिलकर ज्ञापन सौंपा है. पूर्व सांसद ने मंत्री को बताया कि यूएलबी की स्वतंत्रता को बरकरार रखा जाय. पूर्व सांसद ने बताया कि मंत्री द्वारा जल्द ही 5 प्रमुख अधिकारों में संशोधन कर पुन: बहाल करने का आश्वासन दिया गया. उन्होंने बताया कि नगर सभापति नगर परिषद खगड़िया एवं मानसी नगर पंचायत द्वारा बताए गये समस्याओं से भी मंत्री को अवगत कराया गया है. मानसी नगर पंचायत कार्यालय में कर्मी के अभाव को दूर करने का आग्रह किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >