डिप्टी सीएम से मिलकर जदयू नेताओं जिले की समस्याओं से कराया अवगत

डिप्टी सीएम से मिलकर जदयू नेताओं जिले की समस्याओं से कराया अवगत

खगड़िया. जदूय के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री एवं जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से पटना में मुलाकात किया. मुलाकात के दौरान जिले के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई. साथ ही जदयू संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं धारदार बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी मार्गदर्शन मिला. आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने खगड़िया के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्पष्ट कहा कि खगड़िया में विकास की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के साथ समग्र विकास की गति को और तेज करने का संकल्प भी व्यक्त किया. कहा कि यह मुलाकात खगड़िया के विकास को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगी. मौके पर धीरेंद्र कुमार ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कहा कि मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचारित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >