मां कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति के सक्रिय सदस्यों की हुयी बैठक

बीते वर्ष 2024 से सेवा भाव के लिए किया जा रहा है. सेवा कार्य की सराहना करते हुए बिहार सरकार ने उत्कृष्ट सेवा कार्य का प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है.

खगड़िया. शहर के एक स्कूल के सभागार में गुरूवार को मां कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति के सक्रिय सदस्यों की बैठक हुयी. मंच संचालन सचिव डॉ. अमित आनंद ने किया. बैठक में कांवरिया के सुविधा के लिए निःशुल्क सेवा शिविर को लेकर चर्चा किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले पवित्र सावन माह में कांवरिया की सेवा के लिए नि:शुल्क शिविर का संचालन सुल्तानगंज से कुम्हरसार नदी के बीच पृथ्वी चक में किया जायेगा. मालूम हो कि मां कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष पवित्र सावन माह में सुल्तानगंज से देवघर के बीच कांवरिया पथ पर निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जाता है. जिसमें कांवरिया के लिए भोजन, विश्राम, शौचालय, झरना आदि के साथ-साथ दवाई, मरहम पट्टी, नींबू चाय, शरबत एवं मसाज की व्यवस्था की जाती है. यह कार्यक्रम पूरे सावन माह चलता है. सावन माह के प्रत्येक रविवार को डाक बम की सेवा के लिए दर्द निवारक स्प्रे, लस्सी, फ्रूटी, मेवा, फल इत्यादि के वितरण के साथ-साथ भंडारा का विशेष आयोजन किया जाता है. संध्या में विशिष्ट कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है. यह सेवा बीते वर्ष 2024 से सेवा भाव के लिए किया जा रहा है. सेवा कार्य की सराहना करते हुए बिहार सरकार ने उत्कृष्ट सेवा कार्य का प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है. बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार मानस, उपाध्यक्ष पप्पू ठाकुर, संयुक्त सचिव संजय कुमार, संयोजक संजय मंडलोई, विशिष्ट सदस्य निरंजन कुमार, भोलाशंकर पाण्डेय, नीतीश कुमार आजाद, मनीष कुमार, प्रभास कुमार, संजय सिंह़, अरुण कुमार सिंह, पंकज, सुमित कुमार, सोनू, राजमानीश, संजीव प्रकाश सहित दर्जनों सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >