दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार मिश्र ने की

गोगरी. दिव्यांग जन कल्याण समिति से जुड़े लोगों की बैठक रजिस्ट्री चौक दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार मिश्र ने की. जिसका संचालन संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने किया. बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत तमाम लाभकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांग जनों को मिलनी चाहिए. जिसके लिए जिलाधिकारी खगड़िया को ज्ञापन के माध्यम से सूचना देने की बात कही गयी. साथ ही प्रमुख मांगो में अंत्योदय योजना का शत प्रतिशत लाभ, प्रत्येक सेक्टर में रोजगार के अवसर, विवाह निबंधन में छूट एवं कई अहम मुद्दों पर बातचीत की गयी. इस अवसर पर जिला सचिव दिलीप पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि आए दिन दिव्यांग जनों के साथ स्वास्थ्य संबंधी जो समस्याएं आती है. उनके गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है. इस अवसर पर सुजीत कुमार, संदीप पटेल, बृजेश कुमार, राहुल कुमार, रणवीर कुमार, रोशन कुमार, रंजीत कुमार, सुरेश मंडल, गंगाराम मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >