भाकपा अंचल परिषद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

भाकपा अंचल परिषद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

चौथम. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल परिषद की बैठक गुरुवार को पूर्व प्रखंड प्रमुख महेंद्र महीप की अध्यक्षता में मालपा में हुई. पार्टी के जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केंद्र की केंद्र सरकार व बिहार सरकार में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है. देश के अंदर लगातार आतंकवादी घटनाएं हो रही है. हाल में पहलगाम के अंदर हुए आतंकवादी घटना में 28 सेनानियों का आतंकवादियों के द्वारा गोली से हत्या कर देश की सुरक्षा व आतंकवादियों पर नकेल कसने में सरकार विफल रही है. रोजगार के अभाव में नौजवान बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं. महंगाई के चलते तमाम तबके के लोग परेशान हैं. किसानों के फसल का लाभकारी कीमत व पिछले दिनों आंधी वर्षा तूफान में हुए किसानों के फसल क्षति मुआवजा देने में दोनों सरकार विफल रही है. बरसों से सड़क व बांध रेलवे लाइन के किनारे बसे सरैया मुसहरी, लालपुर तेरासी ,काठमारा, खिरनिया, फनगोतिरासी, तेगाछी के भूमिहीन परिवार झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन आज तक पुनर्वासित नहीं किया जा रहा है. एक तरफ सरकार भूमिहीन परिवार को पांच डिसमिल जमीन देने का घोषणा किया दूसरे तरफ कहीं भी भूमिहीन परिवार को जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. जो लोग जमीन का अभाव में सड़क के किनारे बसे हुए हैं उनको पुनर्वासित किए बिना उनके ऊपर बुलडोजर चला कर प्रशासन के द्वारा घर उजाड़ जा रहा है. इन सभी सवालों को लेकर 16 मई को चौथम प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर महाधरना किया जायेगा. महाधरना में सभी सदस्यों को भाग लेने की अपील की है. मौके पर अंचल मंत्री अनिल कुमार सिंह, अंचल परिषद सदस्य सत्यनारायण सिंह, जोगिंदर सिंह, फुलेश्वर पटेल, लालकुन चौधरी, चंद्रदेव तांती, सिकंदर मालाकार, नीलू कुमारी, मीना देवी, अशोक शाह, रामस्वरूप चौधरी, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >