जदयू प्रखंड अध्यक्ष गोगरी पद पर मायाराम मंडल निर्विरोध मनोनीत

जदयू के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत रविवार को गोगरी जमालपुर कुर्मी टोला गायत्री मंदिर स्थित सामुदायिक भवन सह विवाह भवन में प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ.

गोगरी. जदयू के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत रविवार को गोगरी जमालपुर कुर्मी टोला गायत्री मंदिर स्थित सामुदायिक भवन सह विवाह भवन में प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर नामांकन पत्र दाखिल किया. परिणामस्वरूप मायाराम मंडल एकमात्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रह गए और उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया गया. निर्वाचन की औपचारिक घोषणा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुनील चौरसिया एवं पर्यवेक्षक दीपक सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से की गयी. इस अवसर पर जदयू के सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू मीडिया प्रभारी रितेश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. दूसरी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर विधायक बबलू कुमार मंडल समेत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मायाराम मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >