Khagaria: चकहुसैनी काली मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

जानकारी के अनुसार इस कथा में कथा वाचिका दीदी राधा किशोरी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा. कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी.

खगड़िया (मानसी) से सतीश कुमार की रिपोर्ट:

खगड़िया: मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी काली मंदिर प्रांगण में 14 मई 2026 से 16 मई 2026 तक तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है.

जानकारी के अनुसार इस कथा में कथा वाचिका दीदी राधा किशोरी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा. कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी.

काली मंदिर सेवा समिति के पंकज परमहंस ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर कथा का श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >