आंधी व बारिश से आम व लीची की फसल को हुआ नुकसान

आंधी व बारिश से आम व लीची की फसल को हुआ नुकसान

गोगरी. बीते 15 दिनों में तीन चार बार अनुमंडल क्षेत्र में आंधी व बारिश होने से गेहूं, आम व लीची फसल की बर्बादी हो गयी है. मौसम ठंडा होने के कारण भले ही आम लोगों को राहत मिली है. आंधी के कारण जिले के किसानों को क्षति हुई है. गोगरी अनुमंडल क्षेत्र की बात करें तो किसानों को गेहूं, आम व लीची का एक ओर नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी ओर मूंग की खेती करने वाले किसान को फायदा हुआ है. आंधी और तूफान अधिक होने के कारण आम के पेड़ से आधा फल गिर गया. कमोवेश लीची का भी यही हाल हुआ है. इस आंधी में आम और लीची वाले किसान को नुकसान हुआ है. करीब 15 दिनों में कई बार आंधी और बारिश हुई है. इधर गेहूं की कटनी भी सही ढंग से अनुमंडल क्षेत्र में नहीं हो पाया है. इसके कारण दियारा क्षेत्र में कटे हुए गेहूं पर पानी पड़ जाने से किसानों को भी नुकसान हो रहा है. बारिश में भीगा हुआ गेहूं को लेने में साहूकार भी आनाकानी करते हैं और सही पैसा नहीं मिल पा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >