महादेव मंदिर का हुआ निर्माण, सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

पूजा अर्चना के बाद मंदिर को गांव वालों को समर्पित कर दिया गया

गोगरी. देवों के देव महादेव शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से रविवार को किया गया है. बता दें की गोगरी प्रखंड के बौरना पंचायत निवासी स्वर्गीय राम रक्षा सिंह सह पूर्व मुखिया की पुत्रवधू स्वर्गीय अरुण सिंह की धर्म पत्नी नूतन सिंह द्वारा खगड़िया लोकसभा अंतर्गत हसनपुर विधानसभा के कुंडल गांव में अपने पिता स्वर्गीय सीता राम सिंह की याद में भव्य शिव मंदिर का निर्माण अपने कर कमलों द्वारा कराया गया. जिसकी पूजा अर्चना के बाद मंदिर को गांव वालों को समर्पित कर दिया गया. मंदिर का उद्घाटन सांसद राजेश वर्मा एवं हसनपुर के विधायक राज कुमार राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. बताते चले कि इसी तरह स्वर्गीय अरुण सिंह ने भी एक भव्य शिव मंदिर गोगरी प्रखंड के बौरना पंचायत में भी निर्माण करा कर गांव वालों को समर्पित किया था. जानकारी के अनुसार नूतन सिंह की पुत्री वर्षा सिंह वर्तमान में वैशाली जिला में जिलाधिकारी के पद पर तैनात है, इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो नासिर इकबाल, शशि प्रभा सिंह, विक्रम सिंह, सुधांशु सिंह, सूरज सिंह, रमन सिंह, मोजाहिर, पप्पू सिंह, फैयाज अहमद और ग्राम कुंडल एवं बोरना पंचायत के काफी लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >