स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर 15 सितंबर तक सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है. साथ ही अवकाश पर गए डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को काम पर वापस लौटने के आदेश दिये गए हैं. जानकारी के मुताबिक संभावित बाढ़ के मद्देनजर इसके रोक-थाम एवं इनके निरोधात्मक उपाय को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिले/राज्य के (कुछ जिलों को छोड़कर) सभी डॉक्टर, सभी स्वास्थ्य कर्मियों (नियोजित, नियमित दोनों), लैव टैकनिशियन आदि की छुट्टी 15 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया है. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शैलेश कुमार ने पत्र जारी किया है. डीएम, सिविल सर्जन व अस्पताल उपाधीक्षक को लिखे पत्र में अपर सचिव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के रोक-थाम एवं इसके निरोधात्मक उपाय के लिए विशेष चौकसी व अनुश्रवण की आवश्यकता है. इसके लिए सभी स्वास्थ्य पदाधिकारी/कर्मियों को अपने पदस्थापित/प्रतिनियुक्त स्थल पर मौजूद रहना जरूरी है. अवकाश पर गए (अध्ययन व मातृत्व अवकाश को छोड़कर) डॉक्टर व कर्मियों को काम पर वापस लौटने का आदेश जारी किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
