कक्षा वन में 110 प्रतिशत नामांकन कर खगड़िया ने बिहार में प्राप्त किया प्रथम स्थान

खगड़िया जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. बताया कि अभी भी नामांकन लिया जा रहा है.

खगड़िया. जिला शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए कक्षा 1 में प्रवेशोत्सव और शत-प्रतिशत नामांकन अभियान के तहत खगड़िया जिला बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. बिहार शिक्षा परियोजना और जिला शिक्षा विभाग के प्रयास से यह सफलता प्राप्त की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गौंड ने बताया कि वर्ग 1 में नामांकन डाटा के अनुसार पिछले वर्ष 2025 -2026 के तुलना में इस वर्ष 2026-2027 में हुए नामांकन के डाटा में खगड़िया ने बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 110 प्रतिशत नामांकन किया गया है. खगड़िया जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. बताया कि अभी भी नामांकन लिया जा रहा है. संभावना है कि 120 प्रतिशत तक नामांकन होगा. वर्ग पांच पास बाद वर्ग 6 में नामांकन लिया जा रहा है. इसमें खगड़िया पूरे बिहार में तीसरी रैंक पर है. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 100 नामांकन के साथ-साथ छूटे हुए बच्चे और खासकर अभीवंचित वर्ग के बच्चों सहित सभी बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है. जिला पदाधिकारी का निर्देश है कि वर्ग 6 में भी पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम 110 प्रतिशत तक करना है. यह शिक्षा विभाग द्वारा विकसित पोर्टल ई- शिक्षाकोष पर लाभुक आधारित योजना के लिए या बच्चों के नामांकन को ट्रैकिंग के लिए बनाया गया. जिला पदाधिकारी के निर्देश और मार्गदर्शन में खगड़िया जिला ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बेहतर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >