एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 4 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सवार लोग किसी कार्य से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई.

खगड़िया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

खगड़िया:
मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर ठठा के पास सोमवार को ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे में मृतकों में दो माह का नवजात, एक महिला, एक बालक और अन्य पुरुष शामिल हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सवार लोग किसी कार्य से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

सूचना मिलने पर मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >