सस्ते राशन का झांसा देकर युवक से 6 हजार की ठगी

Khagaria news: पीड़ित निरंजन कुमार राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचा. उसने खुद को उसके ननिहाल से आया हुआ बताया और कहा कि उसके पास चावल, दाल और सरसों तेल से भरा ट्रक है, जिसे वह सस्ते दर पर उपलब्ध करा देगा.

परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: परबत्ता थाना क्षेत्र के करना वार्ड संख्या 10 निवासी एक युवक से सस्ते दर पर राशन सामग्री दिलाने के नाम पर 6 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

पीड़ित निरंजन कुमार राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचा. उसने खुद को उसके ननिहाल से आया हुआ बताया और कहा कि उसके पास चावल, दाल और सरसों तेल से भरा ट्रक है, जिसे वह सस्ते दर पर उपलब्ध करा देगा.

उसकी बातों में आकर निरंजन कुमार राय मोटरसाइकिल संख्या BR34X 0891 पर बैठकर मिथुन कुमार के सीएसपी सेंटर पहुंचे, जहां से उन्होंने 6 हजार रुपये निकाले.

आरोप है कि सीएसपी से पैसे निकालने के बाद आरोपी ने रुपये अपने पास रख लिए और बाजार चलकर सामान देने की बात कही. इसी दौरान वह युवक को परबत्ता तोरण द्वार के अंदर एक गली में ले गया और मौका देखकर दूसरी गली से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया.

घटना के बाद पीड़ित ने परबत्ता थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >