मानसी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज

Khagaria news: ईद पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे. मानसी बीडीओ राजीव कुमार और थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने विभिन्न मस्जिदों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया.

मानसी खगड़िया से सतीश कुमार की रिपोर्ट:

Khagaria news: मानसी प्रखंड क्षेत्र में ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. क्षेत्र के सैदपुर गांव सहित विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी.

ईद पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे. मानसी बीडीओ राजीव कुमार और थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने विभिन्न मस्जिदों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया.

सैदपुर मस्जिद में सुबह आठ बजे नमाज अदा की गई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि सोगारथ यादव और पूर्व सरपंच मोहम्मद लाल सलाउद्दीन भी मौजूद रहे.

प्रशासन की निगरानी में पूरे प्रखंड क्षेत्र में ईद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >