खगड़िया में एसएच-95 पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, हादसे का बना खतरा

Khagaria news: जलजमाव के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है. खासकर बाइक सवारों और छोटे वाहनों के चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के गड्ढे पानी में डूब जाने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है.

बलहा बाजार और करुआ मोड़ जाने वाली सड़क पर भरा पानी, संकेत बोर्ड नहीं होने से दुर्घटना की आशंका

मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट:

Khagaria news: मानसी-बदला एसएच-95 मुख्य सड़क पर लगातार हो रही बारिश के बाद बलहा बाजार और करुआ मोड़ जाने वाली सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. सड़क पर कई स्थानों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जलजमाव के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है. खासकर बाइक सवारों और छोटे वाहनों के चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के गड्ढे पानी में डूब जाने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है. लोगों को रोजाना इसी परेशानी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के मोड़ पर किसी प्रकार का संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. इसके कारण बाहर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है और आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है.

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कराने, सड़क की मरम्मत कराने तथा आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >