खगड़िया में जलजमाव से तालाब बना स्कूल परिसर, गंदे पानी के बीच पढ़ाई को मजबूर छात्र

Khagaria news:विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर कक्षाओं तक जाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी किताबें और कपड़े भी खराब हो जाते हैं.

अलौली के श्री शिवनारायण मध्य विद्यालय में जलनिकासी व्यवस्था ठप, डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा

खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट:

Khagaria news: अलौली प्रखंड क्षेत्र के शुम्भा गाजी घाट स्थित श्री शिवनारायण मध्य विद्यालय, शुम्भा एवं लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है. लगातार हो रही बारिश और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा विद्यालय परिसर तालाब में तब्दील हो गया है. मुख्य द्वार से लेकर खेल मैदान और कक्षाओं के सामने तक पानी जमा रहने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर कक्षाओं तक जाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी किताबें और कपड़े भी खराब हो जाते हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि परिसर में जमा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है. साथ ही डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. अभिभावकों ने बताया कि गंदे पानी में आने-जाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में विद्यालय की यही स्थिति हो जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी बारिश में भी परिसर जलमग्न हो जाता है.

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से अविलंब पंप सेट लगाकर जलनिकासी कराने तथा स्थायी समाधान के लिए नाले का निर्माण कराने की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >