शादी के 23 दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौत

Khagaria news: जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चीकू कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक अमित कुमार बताया जा रहा है. दोनों युवक बाइक से मानसी बाजार से अपने ससुराल सैदपुर गांव जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े नगर पंचायत के चलंत शौचालय टैंकर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई.

ससुराल जाते समय चलंत शौचालय टैंकर से टकराई बाइक, एक की मौत व दूसरा गंभीर घायल

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Khagaria news: मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-95 पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चीकू कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक अमित कुमार बताया जा रहा है. दोनों युवक बाइक से मानसी बाजार से अपने ससुराल सैदपुर गांव जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े नगर पंचायत के चलंत शौचालय टैंकर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि चीकू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

बताया जाता है कि चीकू कुमार की शादी गत 6 मई को सैदपुर गांव में हुई थी. शादी के महज 23 दिन बाद हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हैं.

घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >