खगड़िया में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Khagaria news: परिजनों के अनुसार गुंजन कुमारी की शादी वर्ष 2024 में मुरादपुर निवासी दशरथ दास के पुत्र श्रवण कुमार के साथ हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही गुंजन को प्रताड़ित किया जाता था तथा उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है.

परबत्ता (खगड़िया) से पलटु झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: परबत्ता थाना क्षेत्र के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान लगार पंचायत के कटहरा दास टोला निवासी तीतन दास की 20 वर्षीय पुत्री गुंजन कुमारी के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार गुंजन कुमारी की शादी वर्ष 2024 में मुरादपुर निवासी दशरथ दास के पुत्र श्रवण कुमार के साथ हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही गुंजन को प्रताड़ित किया जाता था तथा उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >