खगड़िया के अलौली में ठनका गिरने से युवक की मौत, थारूवा टोला में पसरा मातम

Khagaria news: मृतक की पहचान थारूवा टोला निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र गिरीश यादव के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव के दौरान तेज गर्जना और बारिश के बीच गिरीश यादव आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. वज्रपात इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट:

Khagaria news: अलौली प्रखंड के अलौली नगर पंचायत क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-12 के थारूवा टोला में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

मृतक की पहचान थारूवा टोला निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र गिरीश यादव के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव के दौरान तेज गर्जना और बारिश के बीच गिरीश यादव आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. वज्रपात इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया.

सूचना मिलने पर अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया.

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >