भरतखंड पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा

Khagaria news: भरतखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। भरतखंड थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि थेवाह गांव निवासी प्रमोद मंडल के पुत्र वशिष्ठ कुमार को अपाची बाइक पर शराब की खेप ले जाते समय गिरफ्तार किया गया.

खगड़िया में शराब और कोडीन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में बरामदगी

Khagaria news: खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:
खगड़िया जिले में शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर देशी शराब, विदेशी शराब और प्रतिबंधित कोडीन बरामद की है। इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है.

भरतखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। भरतखंड थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि थेवाह गांव निवासी प्रमोद मंडल के पुत्र वशिष्ठ कुमार को अपाची बाइक पर शराब की खेप ले जाते समय गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थेवाह गांव के रास्ते एक युवक बाइक से शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

महेशखूंट पुलिस ने 39.5 लीटर कोडीन के साथ युवक को पकड

वहीं महेशखूंट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 39.5 लीटर प्रतिबंधित कोडीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सहरसा जिले के नवहट्टा निवासी अरुण शाह के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है.

महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आसाम रोड बस स्टैंड के पास पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रही बस से दो युवक उतरे। पुलिस को देखकर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे युवक को जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान युवक के बैग से 39.5 लीटर कोडीन बरामद किया गया। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की पहचान में जुटी हुई है.

गणगौर थाना क्षेत्र से विदेशी शराब बरामद

इधर, गणगौर थाना पुलिस ने भी बीती रात कार्रवाई करते हुए रमूनिया गांव से 20 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

जिले में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से शराब तस्करों और नशीले पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >