खगड़िया के जमालपुर बाजार में वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, रातभर रहा अंधेरा

Khagaria News: खगड़िया के गोगरी प्रखंड स्थित जमालपुर बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया. पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. विभाग मरम्मत कार्य में जुटा है.

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया के जमालपुर बाजार में एक तेज आवाज और कुछ ही सेकंड में पूरा बाजार अंधेरे में डूब गया. रात में लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि बिजली का खंभा सड़क के बीचोंबीच पड़ा है. चालक मौके से फरार हो चुका था और पूरा इलाका बिजली संकट से जूझने लगा. अब लोगों की निगाह इस बात पर है कि बिजली कब तक पूरी तरह बहाल होगी और हादसे के जिम्मेदार वाहन तक पुलिस कब पहुंचेगी.

देर रात हुआ हादसा, सड़क पर गिरा बिजली का पोल

घटना गोगरी प्रखंड के जमालपुर बाजार स्थित मारवाड़ी मोहल्ला की है. गुरुवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद बिजली का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीच गिर गया. हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति हुई ठप

बिजली का पोल गिरते ही पूरे जमालपुर बाजार की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. रातभर बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी. वहीं कई छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए.

पटना: बांकीपुर से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अंतिम फैसला 5 जुलाई को होगा.

Khagaria News: स्थानीय लोगों ने दी विभाग को सूचना

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) और एसडीओ को इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले सड़क पर गिरे पोल को सुरक्षित हटाने की प्रक्रिया शुरू की, ताकि यातायात बाधित न हो और किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे.

युद्धस्तर पर चल रहा मरम्मत कार्य

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह से विभागीय कर्मचारी नया बिजली पोल लगाने और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत में जुटे हुए हैं.

बिजली विभाग का कहना है कि प्राथमिकता जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करना है, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े.

JE ने दिया जल्द बिजली बहाल करने का भरोसा

बिजली विभाग के जेई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग को घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया.

उन्होंने कहा कि कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं और प्रयास है कि शाम तक प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाए.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाजार क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी हो, तो इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >