भैंस से टकराई बाइक, युवक की इलाज के दौरान मौत

Khagaria news: घटना महेशलेट विठला के समीप की है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी. पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत परबत्ता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Khagaria news: खगड़िया से पलटु झा की रिपोर्ट:

परबत्ता थाना क्षेत्र के महेशखूंट-अगुवानी पथ पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क पर मौजूद भैंस से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना महेशलेट विठला के समीप की है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी. पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत परबत्ता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इलाज के दौरान सदर अस्पताल में युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पकड़ैल महेशखूंट निवासी 40 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल सलारपुर से घर लौट रहे थे.

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >