भागलपुर से खगड़िया-मानसी होकर कटिहार तक चलेगी ट्रेन

Khagaria news: khagarianews जानकारी के अनुसार, सांसद राजेश वर्मा ने 7 मई 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भागलपुर से वाया खगड़िया और मानसी होते हुए कटिहार तक ट्रेन चलाने की मांग की थी. उन्होंने पत्र में कहा था कि 3 मई 2026 को विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटकर गिर जाने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है.

Khagaria news: खगड़िया से रणवीर झा की रिपोर्ट:

विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के बाद यात्रियों की बढ़ी परेशानी को देखते हुए भागलपुर से खगड़िया और मानसी होकर कटिहार तक नई ट्रेन सेवा शुरू करने की स्वीकृति मिल गई है. इस पहल का श्रेय खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को दिया जा रहा है, जिन्होंने रेल मंत्री से इस संबंध में मांग की थी.

जानकारी के अनुसार, सांसद राजेश वर्मा ने 7 मई 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भागलपुर से वाया खगड़िया और मानसी होते हुए कटिहार तक ट्रेन चलाने की मांग की थी. उन्होंने पत्र में कहा था कि 3 मई 2026 को विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटकर गिर जाने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है.

सांसद ने बताया कि विक्रमशिला सेतु खगड़िया, कटिहार, सहरसा, नवगछिया समेत पूरे कोसी-सिमांचल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. ऐसे में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भागलपुर से कटिहार तक वाया मुंगेर, खगड़िया और मानसी होकर पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की गई थी.

रेल मंत्रालय द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने के बाद अब भागलपुर से खगड़िया और मानसी आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >