बलहा बाजार स्वास्थ्य केंद्र का शौचालय बंद, मरीज और कर्मी परेशान

Khagaria news: जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परिसर में वार्ड संख्या-12 में पंचायत समिति के 15वीं राज्य वित्त आयोग की राशि से चार यूनिट शौचालय का निर्माण कराया गया था. वर्ष 2024-25 की योजना के तहत बनाए गए इस शौचालय की प्राक्कलित लागत 4 लाख 1850 रुपये बताई गई है.

लाखों की लागत से बना शौचालय उपयोग से बाहर, महिलाओं को हो रही परेशानी.

Khagaria news: मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट:
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलहा बाजार में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए शौचालय पर अब तक ताला लटका हुआ है. इससे स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और खासकर महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परिसर में वार्ड संख्या-12 में पंचायत समिति के 15वीं राज्य वित्त आयोग की राशि से चार यूनिट शौचालय का निर्माण कराया गया था. वर्ष 2024-25 की योजना के तहत बनाए गए इस शौचालय की प्राक्कलित लागत 4 लाख 1850 रुपये बताई गई है.

निर्माण के बाद से नहीं खुला शौचालय

स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय निर्माण पूरा होने के बाद से अब तक इसमें ताला लगा हुआ है. स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं, लेकिन शौचालय बंद रहने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विशेष रूप से महिला मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. मजबूरी में कर्मियों और मरीजों को दूसरे स्थानों पर शौच के लिए जाना पड़ता है.

सुविधा शुरू कराने की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से जल्द शौचालय को चालू कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद सुविधा का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >