खगड़िया में जोगिया शरीफ खानकाह की अपील, सड़क पर नमाज नहीं पढ़ें

Khagaria news: जारी एडवाइजरी में मुसलमानों से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़ने की अपील की गई है. इसके साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं करने और कुर्बानी से जुड़ी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने को कहा गया है.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Khagaria news: अलौली प्रखंड क्षेत्र के सहसी पंचायत स्थित जोगिया शरीफ की मरकज़ी खानकाह ए फरीदिया महमूदिया की ओर से बकरीद को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. खानकाह के सज्जादा नशीन हजरत बाबू सईदैन फरीदी ने लोगों से शांति, स्वच्छता और कानून का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है.

जारी एडवाइजरी में मुसलमानों से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़ने की अपील की गई है. इसके साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं करने और कुर्बानी से जुड़ी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने को कहा गया है.

मौलाना बाबू सिबतैन फरीदी ने कहा कि ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है और इस मौके पर कुर्बानी करना साहिब-ए-हैसियत मुसलमानों के लिए जरूरी माना गया है. उन्होंने कहा कि यह केवल एक रस्म नहीं, बल्कि हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माईल की सुन्नत है.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष बकरीद 28 जून को मनाई जाएगी और 10, 11 एवं 12 जिलहिज्जा के दौरान कुर्बानी की जा सकती है. उन्होंने लोगों से कानूनी दायरे में रहकर कुर्बानी करने की अपील की.

मौलाना ने कहा कि हमेशा उन्हीं जानवरों की कुर्बानी की जाए, जिन पर किसी प्रकार की कानूनी रोक नहीं है. साथ ही कुर्बानी वाले स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि खुली जगह, सड़क किनारे, गली और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं करें, ताकि किसी को परेशानी न हो और सामाजिक सौहार्द बना रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >