काजीचक सड़क जर्जर, गड्ढों में जलजमाव से कारोबारी व राहगीर परेशान

थाना क्षेत्र के काजीचक मार्ग की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है. यह सड़क बड़े इलाके को राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से जोड़ने वाली दूसरी मुख्य मार्ग है.

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के काजीचक मार्ग की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है. यह सड़क बड़े इलाके को राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से जोड़ने वाली दूसरी मुख्य मार्ग है. साथ ही यही मार्ग महेशखूंट का दूसरा मुख्य रेलवे क्रॉसिंग गेट भी है. काजीचक सड़क पर जगह-जगह बड़े-छोटे गड्ढे बन गए हैं. पिछले कई सालों से यह समस्या बनी हुई है. गढ्ढे में जल जमाव के कारण राहगीर परेशान है. राहगीर रामपुकार चौरसिया, दिलीप साह ने बताया कि काजीचक गांव के मुख्य पथ वर्षों से जर्जर है. जर्जर सड़क के कारण स्थानीय व राहगीर परेशान हैं. कई बार स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि जर्जर समस्या से अवगत कराया गया है. लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुयी है. लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है. जिससे जलजमाव की स्थिति बन जाती है. पानी जमा रहने के कारण खरीददार इस मार्ग से गुजरने से बचते हैं. इसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है. दुकानदार सौरव ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं आ रहे हैं. जिसके कारण कारोबार पर सीधा असर पर रहा है. उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक व स्थानीय जनप्रनतिधि को जर्जर सड़क को मरम्मत कर सड़क निर्माण कराने की जरूरत है. ताकि आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटना की आशंका कम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >