मां कात्यायनी धाम में नव वर्ष पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

मां कात्यायनी के दरबार में आयोजित इस कवि सम्मेलन से दर्शक काफी उत्साहित दिखे

खगड़िया. नव वर्ष के अवसर पर हिन्दी भाषा साहित्य परिषद के बैनर तले कात्यायनी धाम में ””नव वर्ष कवि सम्मेलन”” का आयोजन किया गया. जिसमें आधे दर्जन से अधिक कवियों ने भाग लिया. बताया जाता है कि दिवंगत कवि कैलाश झा किंकर द्वारा प्रतिवर्ष कवि सम्मेलन 1 जनवरी किया जाता था. निर्बाध रूप से बीते 26 वर्षों से कवि सम्मेलन आयोजित होता चला आ रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय उप समाहर्ता विवेक सुगंध ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर मां कात्यायनी न्यास बोर्ड के उपाध्यक्ष युवराज और कैलाश वर्मा ने सहयोग किया कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी भाषा साहित्य परिषद की महासचिव संध्या किंकर ने किया. इस अवसर पर डॉ सोहन कुमार सिन्हा, शशि शेखर, शिवम कुमार मिश्रा, रुद्र कुमार अकेला, मुल्क राज आनंद, पंकज पांडेय, कंचन नंदन हर्ष आदि कवि उपस्थित हुए. कवियों ने मां कात्यायनी के दरबार में अपने रचना का पाठ किया और साथ ही दिवंगत कवि कैलाश झा किंकर को याद किया. कहा कि कैलाश झा किंकर खगड़िया ही नहीं बिहार के साहित्य जगत के सूर्य थे. जिन्होंने अनगिनत लोगों को कवि और साहित्यकार बनाया. उन्हें रचना लिखना सिखाया. मां कात्यायनी के दरबार में आयोजित इस कवि सम्मेलन से दर्शक काफी उत्साहित दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >