जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह बनाया जाएगा ऐतिहासिक

सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत रीढ़ हैं.

जदयू की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर हुआ मंथन…………. …………. खगड़िया. शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में सोमवार को जदयू की संगठनात्मक बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने की. जबकि संचालन कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने किया. बैठक में आगामी 24 जनवरी को गौशाला रोड स्थित विवाह भवन में आयोजित होने वाले भारत रत्न, पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. जदयू सदस्यता अभियान को समयबद्ध और सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. अध्यक्षीय संबोधन में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत रीढ़ हैं. जिस समर्पण और ईमानदारी से आपने पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक सफलता दिलाई, उसी उत्साह के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को भी ऐतिहासिक बनाना है. उन्होंने कहा कि कर्पूरी जयंती समारोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रत्नेश सदा, पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे. वहीं 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी होंगे. कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कर्पूरी जयंती, गणतंत्र दिवस समारोह और सदस्यता अभियान पार्टी की संगठनात्मक मजबूती का आधार है. उन्होंने सभी से समन्वय और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल, नवगछिया विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य दीपक सिन्हा, नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष शम्भू झा, जदयू नेता सुशांत यादव, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जदयू अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रवीण चौरसिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ललित चौधरी, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, जदयू नेता अविनाश पासवान, मानसी नगर चेयरमैन प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, जिला महासचिव राजीव रंजन, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव पंकज चौधरी, अनुज कुमार शर्मा, विरेन्द्र सिंह कुशवाहा, संतोष कुमार साह, रंजन कुमार, गुड्डू यादव, आदित्य कुमार, मनोज देव, अशोक पोद्दार, नीलकमल पटेल, अनिल महतो, राजेश सिंह,चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, रविन्द्र पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >