सनातन हिंदू सम्मेलन पर निकाली गयी कलश सह जलाभिषेक यात्रा

आर्यसमाज मंदिर प्रांगण में हिंदू धर्म सम्मेलन का हुआ आयोजन

आर्यसमाज मंदिर प्रांगण में हिंदू धर्म सम्मेलन का हुआ आयोजन खगड़िया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया. कार्यक्रम आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक मनीष गुप्ता ने किया. कार्यक्रम की शुरूआत 501 माताओं और बहनों द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा के साथ हुई. गंडक नदी के तट से जल भरकर लोहापट्टी रोड स्थित बुढ़ानाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया. इसके बाद आर्य समाज मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ. इस सनातनी कार्यक्रम में श्री काशी महाशक्ति पीठ के पीठाधीश स्वामी दुर्गानंद सरस्वती महाराज, विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र धर्माचार्य प्रमुख वीरेंद्र विमल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह जीवन कुमार, आर्य समाज मंदिर के संरक्षक नरेंद्र ब्रह्मचारी सहित कई हिंदू संगठनों के संतों ने ज्ञान की गंगा से सराबोर कर दिया. जीवन कुमार ने संघ के 100 वर्ष के कार्यों को विस्तार से रखा. जिसमें पंच परिवर्तन के नियमों पर विस्तार से चर्चा की. वीरेंद्र विमल ने हिंदुत्व की रक्षा करने वाले बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश पर आक्रांताओं ने आक्रमण किया. धर्मांतरण का गंदा खेल खेला गया. हमें जातियों में बांट कर शोषित किया गया. उसके बाद भी अगर हम हिंदू हैं तो वह अपने धर्म रक्षकों के कारण ही हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक काशीनाथ दीपक, राकेश कुमार, उदय, विहिप के नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, बजरंग दल के अभिमन्यु कुमार, नीतीश कुमार, कुमार शानू आदि ने भूमिका निभाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >