उर्वरक विक्रेताओं की मनमानी से किसान परेशान, जिम्मेवार मौन

बाजार में उर्वरक की कीमत आसमान छू रही है. इसके कारण खेत में लगे मकई के पौधे पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है.

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं की मनमानी से किसानों का जमकर आर्थिक शोषण हो रहा है. लेकिन लगातार किसानों से मिल रही शिकायत के बावजूद भी जिम्मेवार चुप्पी साधे हुए हैं. इससे किसानों के बीच असंतोष पनप रहा है. इस संबंध में बोबिल पंचायत के फुलवड़िया गांव निवासी राहुल कुमार ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत करते आवश्यक कारवाई की मांग की है. आवेदन में वर्णित है कि सोमवार को राजू फर्टिलाइजर दुकान पर एक बोरा यूरिया लेने के लिए गए थे. यूरिया की कीमत 420 रुपया से लेकर पांच सौ रुपए तक में मिलने की बात बताई गई. इन्होंने बताया कि संबंधित दुकानदार उपर से ही महंगें दर पर यूरिया आपूर्ति किए जाने की बात कही जा रही है. इस संबंध में महाराज कुमार, जगनारायण सिंह, राजकुमार शर्मा, विजय मिस्त्री, दिनेश मुखिया, सुलो साह,नीतीश साह, जय कृष्ण कुमार समेत एक दर्जन से अधिक किसानों ने बताया कि बाजार में उर्वरक की कीमत आसमान छू रही है. इसके कारण खेत में लगे मकई के पौधे पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है. किसानों ने बताया कि इलाके के सभी उर्वरक दुकान पर यूरिया की कीमत अधिक बताई जा रहा है. किसानों ने बताया कि जब सरकारी रेट पर यूरिया की कीमत 266 रूपया है तो दुकानदारों के द्वारा अधिक मूल्य क्यों दिया जा रहा है. आखिर दुकानदार द्वारा खुलेआम यूरिया समेत अन्य उर्वरक की कालाबाजारी की जा रही है तो सूचना के बाद भी ऐसे दुकानदारों पर कारवाई नहीं होना प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है. आवेदक ने मामले की छानबीन कर आवश्यक कारवाई करते उचित दर पर यूरिया समेत अन्य उर्वरक उपलब्ध करवाये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >