तोफिर गढ़िया में दो दिवसीय कबीर मत सत्संग व भंडारा का हुआ आयोजन

Kabir Mat Satsang and Bhandara Organized

मानसी. तेलौछ पंचायत के तोफिर गढ़िया स्थित शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय कबीर मत सत्संग एवं भंडारा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संत राम दास उर्फ रामाकांत पासवान ने की. जबकि मंच संचालन संत उपेंद्र सिंह ने किया. आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे संत-महात्माओं एवं कबीर अनुयाइयों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया. सत्संग में पूर्णिया से पधारे संत महेंद्र बाबा ने संत कबीर के अमर वचनों को ओजपूर्ण प्रवचन और मधुर भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया. उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया. पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो उठा. मुख्य अतिथि आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि आत्म-जागरण, सामाजिक समरसता और मानवता के उत्थान का सशक्त माध्यम है. कहा कि संतों का आगमन किसी भी भूमि को पवित्र बना देता है. उनकी वाणी समाज को दिशा देने का कार्य करती है. जहां साधु-संतों की सेवा सम्मान नहीं होता है. वहां नाकारात्मक शक्ति का प्रभाव समाज को गलत दिशा की ओर ले जाता है. श्री शास्त्री ने कहा कि सत्संग की वास्तविक सार्थकता तभी है. जब हम संतों की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारकर आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखेंगे. कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया. मौके पर संतोष, डॉ. शंभू पासवान, अक्षय पासवान, शिक्षक अवधेश कुमार पासवान, सत्यनारायण दास, अभिनंदन पासवान, चन्द्रमणी दास, डॉ. करण कुमार, इन्दल, मुकेश मिश्रा, बालो दास, रामसेवक दास, डॉ. परमानंद पासवान, बालदेव दास, रंजन, सुरेन्द्र पासवान, मुकेश पासवान आदि आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >