आज से चार दिवसीय जूनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट एक सौ से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

खगड़िया. हंड्रेड बिहार द्वितीय जूनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार से होगा. चार दिवसीय टूर्नामेंट 28 जुलाई तक चलेगा. स्थानीय जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. एच प्रसाद ने बताया कि हंड्रेड बिहार द्वितीय जूनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में 19 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगे. प्रतियोगिता में एकल, युगल एवं मिक्स डबल्स की श्रेणियों में मुकाबले होगा. राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार करेंगे. मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >