अरैया गांव में बंद घर से चोरों ने की लाखों रुपये की जेवरात चोरी

दिल्ली से घर पहुंची तो घर के दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ था.

मानसी. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मानसी अरैया वार्ड संख्या चार निवासी तुलसी प्रसाद गुप्ता की बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की जेवरात व नगदी चोरी कर लिया. पीड़िता अरैया वार्ड संख्या 4 निवासी तुलसी प्रसाद गुप्ता की पत्नी गीता देवी ने थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते 11 फरवरी को इलाज के वेस्ट दिल्ली गई थी. जहां 27 मार्च को मोबाइल पर सूचना मिली कि घर में चोरी की घटना हुई है. गीता देवी ने बताया कि जब वह दिल्ली से घर पहुंची तो घर के दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ था. जब घर के भीतर गई तो घर का सारा कीमती सामान हो गायब था. इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया. बताया कि दो सोने का चैन, दो जोड़ी झुमका, दो बाला, नथुनी, एक मांग टीका, चांदी का दो पायल, तीन जोड़ी बिछिया, दो लॉकेट, नगदी के साथ घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिला. उन्होंने छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मानसी थाना में कांड संख्या 106/26 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >