डीएम के निरीक्षण के दौरान एकता ग्राम संगठन के दीदीयों ने 300 रूपये मांगने की शिकायत खगड़िया. अलौली प्रखंड के दो जीविका मित्र के विरुद्ध डीएम के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के फार्म जमा करने पर दीदीयों से तीन सौ रुपये की मांग की गयी. जीविका दीदियों ने डीएम नवीन कुमार से शिकायत कर दी. बताया जाता है कि गुरुवार को डीएम अलौली प्रखंड में निरीक्षण करने गए थे. इसी दौरान डीएम निरीक्षण करने मध्य विद्यालय छर्रापट्टी पहुंच गए. वहीं दर्जनों जीविका दीदियों ने डीएम से रुपये मांगने की शिकायत कर दी. डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका अलौली को जीविका कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. प्रखंड परियोजना प्रबंध जीविका के शिव आशीष ने थाना में आवेदन देकर दो महिला जीविका मित्र के विरुद्ध कांड संख्या 399-25 दर्ज कराया. उन्होंने आवेदन में कहा कि मध्य विद्यालय छर्रापट्टी अलौली में डीएम द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान एकता ग्राम संगठन के दीदीयों द्वारा विद्यालय परिसर में शिकायत की. कहा कि रामपुर अलौली निवासी उदय कुमार सिंह की जीविका मित्र पत्नी निशा कुमारी, वार्ड संख्या तीन निवासी अभिनाश कुमार की जीविका मित्र पत्नी नुतन कुमारी द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आवेदन जमा करने पर 3 सौ रुपये की मांग की गयी. जिसकी शिकायत राममपुर अलौली के ज्योति कुमारी व रेणू देवी द्वारा की गयी. बताया जाता है कि रामपुर अलौली गांव के एकता ग्राम संगठन के दीदीयों ने डीएम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आवेदन जमा करने पर जीविका कर्मियों द्वारा प्रति फार्म तीन सौ रुपये की मांग की. तीन सौ रुपये नहीं देने पर योजना से वंचित करने की धमकी दी जाती थी. बताया जाता है कि जीविका समूह में शामिल होने के लिए महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसमें प्राथमिकता उन परिवार की महिलाओं को दी जायेगी जो गरीबी रेखा से नीचे हैं. योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है. महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये खाते में भेजी जायेगी. छह माह बाद प्रगति संतोषजनक पाए जाने के बाद शेष दो लाख रुपये दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
