नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को जदयू कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत पर बधाई दी

खगड़िया. जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत पर बधाई दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन एक अनुभवी एवं कर्मठ राजनेता हैं. उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, कार्यकुशलता और सौम्य स्वभाव इस उच्च संवैधानिक पद की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान करेगा. जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा, राजनीतिक सलाहकार सह महिला विधानसभा प्रभारी नीलम वर्मा,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, जदयू नेता सुशांत यादव,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजीव कुमार उर्फ राजू गुप्ता, लोहा सिंह, निर्मला कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शहाब उद्दीन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया, तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनय सिंह रोशन, जिला महासचिव पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >