IPS भानुप्रताप सिंह से मिलने बिहार से भरतपुर पहुंचीं पत्नी, ससुरालवालों ने नहीं खोला दरवाजा, बेटी को लेकर चले गए SP

IPS Bhanupratap Singh: बिहार के खगड़िया में तैनात IPS अधिकारी भानुप्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा का पारिवारिक विवाद अब राजस्थान के भरतपुर थाने तक पहुंच गया है. पूजा ने पति पर छह साल की बेटी से दूर रखने का आरोप लगाया है.

IPS Bhanupratap Singh: खगड़िया के SP भानुप्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब राजस्थान के भरतपुर तक पहुंच गया है. पूजा मथुरा गेट थाने पहुंचीं और पति के साथ ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी. पूजा का आरोप है कि भानुप्रताप सिंह उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर कर रहे हैं. पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए तत्काल कार्रवाई नहीं की. इसके बाद पूजा देर रात तक थाने में बैठी रहीं.

16 दिन से बेटी को नहीं देखा- पूजा

पूजा ने कहा कि वह अपने पति और बेटी के साथ सामान्य पारिवारिक जीवन जीना चाहती हैं. उनके मुताबिक, बेटी उनसे मिलने और बात करने के लिए रोती है, लेकिन उन्हें बच्ची से बात तक नहीं करने दिया जा रहा है.

पूजा का दावा है कि उन्हें अपनी बेटी को देखे हुए 16 दिन हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने पति के संघर्ष के समय उनके साथ खड़ी रहीं और अब चाहती हैं कि इस मुश्किल समय में पति भी उनका साथ दें.


बिहार से भरतपुर पहुंचीं, तब तक निकल गए SP

भानुप्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं. उनका परिवार राजस्थान के भरतपुर शहर की गीता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है. बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से IPS अधिकारी अपनी छह साल की बेटी के साथ भरतपुर में थे. पत्नी पूजा जब बिहार से वहां पहुंचीं तो उन्हें जानकारी मिली कि भानुप्रताप सिंह भरतपुर से निकल चुके हैं. पूजा ने बताया कि उनके भरतपुर पहुंचने पर सुरक्षा के लिए छह पुलिसकर्मियों को भेजा गया था, जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं.

पहले ससुराल पहुंचीं, फिर ननद के घर गईं

पूजा सबसे पहले गीता कॉलोनी स्थित अपने ससुराल पहुंचीं. उनका कहना है कि उन्होंने करीब एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खोला गया और उन्हें घर में प्रवेश नहीं मिला.

इसके बाद पूजा विजय नगर स्थित अपनी ननद के घर पहुंचीं. वहां भी दरवाजा नहीं खोला गया. इसके बाद परेशान होकर वह मथुरा गेट थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद की मांग की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

SHO ने फोन पर की भानुप्रताप सिंह से बात

मथुरा गेट थाने में SHO ने भानुप्रताप सिंह से फोन पर बातचीत की. इसके बाद पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए तत्काल कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. पूजा इसके बाद भी देर रात तक थाने में मौजूद रहीं. मामले को लेकर फिलहाल दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद पर आगे की स्थिति का इंतजार है.

2015 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

पूजा ने बताया कि भानुप्रताप सिंह के पिता सेना में थे और उनके मौसा भी सेना से जुड़े थे. इसी पारिवारिक परिचय के कारण दोनों के परिवार एक-दूसरे को जानते थे. पूजा ने बताया कि साल 2015 में कोलकाता की एक फैमिली पार्टी में दोनों पहली बार मिले थे. यहीं से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए.

इसे भी पढ़ें: Bihar Ka Mausam: बिहार में 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने बताया 14 से 18 सितंबर तक किन-किन जिलों में होगी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >