राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

केवाईपी केंद्र के समन्वयक नीतीश कुमार ने छात्र-छात्राओं को योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया

चौथम. प्रखंड अंतर्गत एप्लाइड कंप्यूटर सेंटर में रविवार को बिहार सरकार की राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र एवं छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान सात निश्चय योजना के अंतर्गत मध्य विद्यालय फर्रेह के छात्र-छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. इस अवसर पर बच्चों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, सरकार की डिजिटल साक्षरता योजना तथा कौशल विकास से जुड़ी अन्य जानकारी दी गईं. केवाईपी केंद्र के समन्वयक नीतीश कुमार ने छात्र-छात्राओं को योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित और खुश नजर आए. बच्चों ने इस तरह की जानकारी पूर्ण गतिविधियों को अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >