102 एंबुलेंस कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार व स्वास्थ विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की

खगड़िया. पुराना सदर अस्पताल परिसर में बीते 10 दिनों से 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार व स्वास्थ विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की. शुक्रवार को 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मिथलेश कुमार पटेल ने कहा कि बीते 10 दिनों से अनिश्चितकाली हड़ताल पर हैं. अब तक स्वास्थ्य विभाग के कोई भी अधिकारी सूधी लेने नहीं आया है. जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर ही रहेंगे. बताया कि जिले के 102 चालक व एमटी तीन सूत्री मांगों लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल हैं. बताया कि 23 बड़े व छोटे एंबुलेंस की सेवा ठप है. संघ के अध्यक्ष ने कहा कि तीन मांगों में श्रम अधिनियम के तहत वेतन, एंबुलेंस खराब होने पर समय पर ठीक करवाने व गाड़ी खराब की अवधि का वेतन ईमटी एवं चालक को देने, प्रत्येक माह वेतन देने का समय निर्धारित व वेतन पर्ची दिया जाय. मौके पर एंबुलेंस कर्मी नवीन मंडल, महेश रजक, मोहन यादव, अजय कुमार, मनीष कुमार, दशरथ चौरसिया, मिथुन कुमार, रोशन श्रीवास्तव, हरीओम सुदर्शन, रमेश कुमार, विकास कुमार, रूपेश कुमार,मुन्ना कुमार, अमन कुमार, अवध बिहारी सहित दर्जनों कर्मचारी धरना में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >