ईद को लेकर बाजारों में बढ़ गयी चहल-पहल

ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह की साफ सफाई शुरू कर दी गयी है

गोगरी. ईद की तारीख अब काफी करीब आ रही है. ज्यों ज्यों ईद पर्व नजदीक आता जा रहा है त्यों त्यों बाजारों में भीड़ बढ़ती जा रही है. ईद को लेकर अनुमंडल से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गयी है. गर्मी होने से लोग शाम में बाजार निकलते हैं. देर शाम तक खरीदारी में जुटे रहते हैं. बाजार इन दिनों ईद की सामग्री से सजा हुआ है. शुक्रवार को ईद को लेकर बाजारों में काफी चहल पर देखी गयी. जमालपुर बाजार में सेवई और रेडीमेड कपड़े की दुकानों में काफी भीड़ लगी हुई थी. जूते चप्पल व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में भी लोग खरीदारी के लिए उमड़ पड़े. ईद को लेकर रोजेदारों में भी काफी खुशी अभी से दिखने लगी है. एक महीने तक कठिन रोजा के बाद आने वाली ईद साल भर की खुशी दे देती है. इसलिए लोग ईद को बड़ी ही उत्साह पूर्वक मनाते हैं. ईद में कपड़े से लेकर सभी आवश्यक सामग्री की लोग जमकर खरीदारी करते हैं. जिससे बाजार में अब भीड़ लगने लगी है. बाजार में खाने पहनने से लेकर इत्र तक की खरीद हो रही है. महंगाई के बाद भी रोजेदारों में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है. ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह की साफ सफाई शुरू कर दी गयी है. वहीं रंग रोगन कराया जा रहा है. शाहनगर जमालपुर के इमाम मौलाना अजमल कासमी ने बताया कि चांद देखने के बाद 31 मार्च को ईद मनायी जायेगी. ईद की सुबह विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >