जिप सदस्य ने शहरबन्नी में आधुनिक आंगनबाड़ी का किया उद्घाटन

जिप सदस्य ने शहरबन्नी में आधुनिक आंगनबाड़ी का किया उद्घाटन

शहरबन्नी में पांच लाख की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा व पोषण का माहौल खगड़िया. जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार ने शहरबन्नी पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 203 का उद्घाटन शनिवार को किया. जिला परिषद मद से लगभग पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित केंद्र का जीर्णोद्धार कर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया. उद्घाटन के साथ ही यह केंद्र क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों के लिए समर्पित कर दिया गया. पूर्व में यह आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर अवस्था में था. जिससे बच्चों की पढ़ाई, पोषण एवं देखभाल प्रभावित हो रही थी. स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर रजनीकांत कुमार ने स्वीकृति देकर निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया. नवनिर्मित केंद्र को बच्चों के अनुकूल और आकर्षक बनाने के लिए 3डी पेंटिंग से सजाया गया है. जिप सदस्य रजनीकांत कुमार ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है. आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य की नींव होते हैं. कई केंद्रों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया है. शेष केंद्रों को भी शीघ्र ही आधुनिक रूप देकर जनता को समर्पित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर निरंतर कार्य किया जा रहा है. ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. मौके पर पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार यादव, लोजपा नेता अविनाश कुमार, सुजीत कुमार, आंगनबाड़ी सेविका चांदनी कुमारी, सहायिका सोचिता कुमारी, प्रवीण कुमार, नाजो कुमार, सुबोध कुमार, ललन कुमार, भाजपा नेता रोशन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >