गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच रविवार को एनसीसी बोरना और बेलदौर के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन बौरना के मुखिया प्रतिनिधि मो. नासिर इकबाल ने सभी खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर की. जिसमें बेलदौर की टीम टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. निर्धारित 16 ओवर के मैच में बोरना की टीम 10 विकेट खोकर 15.3 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी बेलदौर की टीम ने 14 ओवर में 131 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. इस तरह से बोरना की टीम 23 रनों से मैच जीत गई. बोरना की टीम के तरफ से 14 ओवर में मात्र 131 रन एवं 5 विकेट लेकर मैंन ऑफ द मैच कृष्णा कुमार बने. जबकि अंपायरों मो इरशाद एवं मो संजर, कमेंट्री मो साजिद ने महत्वपूर्ण योगदान किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो नासिर इकबाल ने कहा के क्रिकेट खेलने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार, वजन नियंत्रण, मजबूत मांसपेशियां और तेज एकाग्रता जैसे शारीरिक व मानसिक लाभ मिलते हैं. यह टीम भावना और अनुशासन और तनाव कम करने में भी मदद करता है. प्रति घंटे लगभग 290 कैलोरी बर्न करने में सक्षम यह एक बेहतरीन फुल-बॉडी वर्कआउट है. मौके पर बोरना टीम के कप्तान मो साजिद, बीरेंद्र पटेल, फैयाज अहमद, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
