गोगरी. महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेम्हा बन्नी निवासी प्रमोद महतो की पुत्री नीतू कुमारी ने ससुराल वालो पर जान मारने का आरोप लगायी है. बताया जाता है कि नीतू कुमारी की शादी बेगूसराय बखरी इमायादपुर वार्ड 15 निवासी राहुल कुमार के साथ हुई थी. नीतू ने थाना में आवेदन देकर कहा कि दहेज में 7 लाख रुपये नकद के लिए नशीली दवाई खिलाकर जान मारने का प्रयास पति द्वारा किया गया. पीड़िता ने महिला थाना में ससुराल वालों के खिलाफ कांड संख्या 20/26 प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पति राहुल कुमार, सास सुनीता देवी, ससुर विजय राय, देवर सोनू कुमार को नामजद किया है. पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसकी शादी 01 मई 2024 को राहुल कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति सहित ससुरालवाले दहेज में 7 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे.जब कुछ दिन पूर्व विवाहिता नीतू कुमारी का तबियत खराब हुआ तो ठीक होने के लिए दवाई के जगह नशीली दवाई खिलाया गया. जिससे उसकी स्थिति और भी बिगड़ती गई. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पूर्व में जहर देकर मार डालने का भी ससुराल वालों ने प्रयास किया. इस पर भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने घर से निकालकर मायके भगा दिया है. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायती कर सुलह का प्रयास भी किया गया लेकिन ससुरालवाले अपने जिद पर 7 लाख रूपये के लिए अड़े हुए हैं.
दहेज के लिए नवविवाहिता को ससुराल वालों ने खिलाया नशीली दवा, प्राथमिकी दर्ज
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पूर्व में जहर देकर मार डालने का भी ससुराल वालों ने प्रयास किया.
