आईएमए ने डीएम को वैध चिकित्सकों व क्लिनिक की सौंपी सूची

बुधवार को गोगरी में एसडीओ ने तीन फर्जी नर्सिंग होम की जांच कर शील कराया गया था

खगड़िया. जिले में दर्जनों की संख्या में फर्जी नर्सिंग होम व हॉस्पिटल का संचालन गली मोहल्ले में किया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसके बावजूद फर्जी नर्सिंग होम का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है. बीते बुधवार को गोगरी में एसडीओ ने तीन फर्जी नर्सिंग होम की जांच कर शील कराया गया था. लगातार हो रही कार्रवाई के बाद आईएमए ने जिले में संचालित वैध चिकित्सकों के क्लिनिक व हॉस्पिटल की सूची डीएम को सौंपा है. आईएमए के अध्यक्ष डॉ. प्रेम शंकर व सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार तथा पूर्व सचिव डॉ. प्रेम कुमार ने डीएम को वैध चिकित्सकों के हॉस्पिटल व क्लिनिकों की सूची सौंप दी है. अब जांच टीम को जांच करने में सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >