जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर अवैध वसूली

जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर अवैध वसूली

चौथम. प्रखंड कार्यालय में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. अवैध वसूली के मामले में मरांच निवासी एक युवक ने कार्यालय में हंगामा कर दिया. युवक द्वारा हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उक्त युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि डाटा ऑपरेटर प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर दो सौ से पांच सौ रुपए की वसूली करता है. प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह बताया कि शिकायत मिली है. इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर डाटा ऑपरेटर रवि कुमार ने आरोप को निराधार बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >