विभिन्न मामले में फरार आरोपित दाउद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

48 वर्षीय दाऊद साह पिछले दिनों देवरी निवासी दयाराम सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर सर फोड़ कर घायल कर दिया था

पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के बरकतपुर निवासी दाऊद साह को मड़ैया पुलिस ने भागलपुर के बरारी से गिरफ्तार कर लिया है. 48 वर्षीय दाऊद साह पिछले दिनों देवरी निवासी दयाराम सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर सर फोड़ कर घायल कर दिया था. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने देवरी शिव मंदिर के सामने अगुवानी महेशखूंट सड़क को तीन घंटे तक जाम किया था. इस मामले में मड़ैया पुलिस ने कांड संख्या 309/24 दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गयी थी. जहां शनिवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर जिले के बरारी से गिरफ्तार किया गया. मड़ैया थानाध्यक्ष फिरदोश ने बताया की दाऊद साह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध परबत्ता मड़ैया में प्राथमिक अभियुक्त है. दाऊद साह को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ड��स्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >